
हापुड़ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का ज़ोरदार स्वागत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए जिन्होंने शंकराचार्य का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीप उत्सव में मंगलवार को पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का क्षेत्र वासियों व श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। आपको बता दें कि गौ संरक्षण, उसकी रक्षा के लिए यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे शंकराचार्य का बड़ी संख्या में लोगों ने आशीर्वाद लिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























