
मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने उड़ाए 90 हजार रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होली निवासी राहुल शर्मा का साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर लिया और उसके खाते से 90,000 रुपए निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। सीओ राहुल यादव ने बताया कि साइबर सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
राहुल शर्मा ने बताया कि रविवार को वह अपने मोबाइल फोन पर कुछ जरूरी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके पास मोबाइल की स्क्रीन अपने आप चलने लगी और फोन असामान्य रूप से चलने लगा। इसी बीच देखते ही देखते उनके खाते से ठग ने 90,000 रुपए निकाल लिए। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























