
कांग्रेसियों का निकोबार दीप को बचाने के लिए जारी
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):कांग्रेसियों का निकोबार दीप को बचाने के लिए गत एक सप्ताह से जारी हस्ताक्षर अभियान सोमवार को भी जारी रहा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने नगर पालिका परिषद में पर्यावरण बचाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि निकोबार द्वीप देश की धरोहर हैं। भाजपा सरकार निकोबार द्वीप को पूंजीपतियों के हवाले कर उन्हें बेंचकर पर्यावरण का सौंदा कर रही हैं। जिसे कांग्रेस हर हाल में नहीं होने देगीं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हर जिले में 8 दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा हैं। जनपद हापुड़ से 12 हजार लोगों के हस्ताक्षर बैनर पर कराकर 17 जून को सभी हस्ताक्षर युक्त बैनर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किये जायेंगें।
आज के इस हस्ताक्षर अभियान में रश्मि चौधरी, मानवी सिंह, डॉक्टर वीसी शर्मा, एड. रघुवीर सिंह,नरेश भाटी आदि उपस्थित थे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























