
गंगा एक्सप्रेस-वे: हापुड़-किठोर मार्ग पर मिलेगा एक और इंटरचेंज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा एक्सप्रेसवे विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है। वहीं हापुड़-किठौर मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज मिलेगा। इसके लिए भूमि का चिन्हांकन पूरा कर लिया गया है। इन इंटरचेंज के बनने से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
यूपीडा के एक्सईएन राकेश कुमार मोगा ने बताया कि हापुड़-किठोर मार्ग में अटोला के पास एक और इंटरचेंज तैयार किया जा रहा है। इसके लिए भूमि के चिन्हित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। हमारा प्रयास है कि 6 महीने में यह इंटरचेंज बनकर तैयार हो जाए। इसको लेकर शासन गंभीर है। इस इंटरचेंज के बनने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों, राहगीरों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























