
नेविगेशन के माध्यम से चल रही गाड़ी रास्ता भटकी, नाले में गिरी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): कार से सफर कर रहा एक परिवार नेविगेशन के माध्यम से रास्ता ढूंढ रहा था। तभी गाड़ी रास्ता भटक गई और सीधे नाले में जा गिरी। कार सवार बाहर निकलने की कोशिश करते रहे। इसके बाद दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे तो देखकर दंग रह गए जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकाला।
मामला रविवार की देर रात का है जब एक कार में सवार तीन युवक, एक महिला और दो छोटा बच्चे नेविगेशन के माध्यम से समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि जैसे ही वह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के श्यामनगर-प्रीत विहार मार्ग पर पहुंचे तो गाड़ी का चालक रास्ता भटक गया जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि मैप ने रास्ता गलत दिखाया। कार के नाले में गिरते ही पूरा परिवार फंस गया जिसकी वजह से सभी के होश उड़ गए। ईशान, साहिल, अजहर, महिला मुस्कान व दो बच्चे जो कि दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर से किला किठौर जा रहे थे। रास्ते में फंस गए। सूचना पाकर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू की और कार में सवार सभी लोगों का रेस्क्यू किया।
शेरवानी, जवाहर जैकेट, सूट के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926*























