
आवारा सांड ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी टक्कर
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में रविवार को एक छात्रा स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थी कि रास्ते में आवारा सांड ने उसे टक्कर मार दी। इस दौरान छात्रा घायल हो गई जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।
मामला रविवार का है जब एक छात्रा स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थी कि रास्ते में आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड लगातार छात्रा पर हमला करता रहा जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने एंबुलेंस के माध्यम से छात्रा को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और स्कूटी को कब्जे में लिया। छात्रा का उपचार अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























