
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्री गंज रोड पर स्थित K9 जिम एंड फिटनेस सेंटर द्वारा एक दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान करीब 45 लोगों ने इस दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौड़ का उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
K9 जिम एंड फिटनेस सेंटर के संचालक विशाल ने बताया कि आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में लोग अपने हार्ट को ट्रेंड करना भूल जाते हैं। ऐसे में इस दौड़ का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया और उनका स्टैमिना चेक किया। 3.50 किलोमीटर लम्बी इस दौड़ में 45 लोगों ने हिस्सा लिया। चार-चार के छह ग्रुप बनाए गए। यह दौड़ के-9 जिम से शुरू हुई। इस दौड़ के पश्चात पांच-छह एक्टिविटी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर निशांत गर्ग, पियूष गर्ग, हर्षित गर्ग, सुषमा डगर, जयविंदर डगर, अक्षय शर्मा, प्रिंस सिंगल, हिमांशु, विभोर, आकाश, तिलक, अनु शर्मा, अभिषेक, रोहित, देवांशी गोयल, दुष्यंत आदि उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























