
सपा नेता डा. नरेश सागर ने दिया राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के ग्राम – मुरादपुर की सागर कालोनी निवासी व कवि डा. नरेश कुमार ‘सागर’ ने समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने त्याग पत्र में लिखा कि….” मैं अपने साहित्य, स्वस्थ और जिम्मेदारियों का ठीक से पालन नहीं कर पा रहा था। अब मैं आगे से अपनी बाकी की यात्रा अराजनैतिक तरीके से करना चाहता हूं और अपनी साहित्यक व सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना चाहता हूं। अतः आप मेरा ये इस्तीफा मंजूर करने की कृपा करें।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























