
हापुड़: दीवान मसाले से दो, एमसी फूड्स से चार मसाले के नमूने लिए
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पहुंचकर नमूने संग्रहित किए। हापुड़ को कोठी गेट पर स्थित एम सी फूड से चार और स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दीवान मसाले की फैक्ट्री पर पहुंच कर दो नमूने लेकर संग्रहित किए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एमसी फूड पर पहुंच कर धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, खड़ी मिर्च और साबुत धनिया का नमूना लिया। साथ ही फैक्ट्री में साफ सफाई न मिलने पर नोटिस जारी किया। इसी के साथ दीवान मसाले से मिर्च पाउडर और पीसी मिर्च का नमूना संग्रहित किया। जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया जहां से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कस्टम टेलरिंग के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















