
👁 38 views Views
रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग की शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक पार करते समय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की पहचान का प्रयास शुरू किया। बताते चलें कि शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे गढ़ स्याना रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर 60 वर्षीय बुजुर्ग ट्रैक पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















