
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 50 टीबी मरीजों को पोषाहार वितरण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर, शालोम चेरिटेबल ट्रस्ट, हापुड़ द्वारा शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र, गढ़ रोड में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 50 टीबी रोगियों को पोषाहार किट का वितरण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने मरीजों को पोषाहार किट प्रदान कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विजन से आज देश टीबी उन्मूलन की दिशा में विश्व में मिसाल बन रहा है। आज 50 मरीजों को पोषाहार देना उसी संकल्प की एक कड़ी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. कपिल गौतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना की।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह एवं उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा ने मरीजों को टीबी के लक्षण, नियमित दवा सेवन एवं निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत ₹1000 प्रतिमाह की सहायता राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।जिला पीपीएम कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी ने समय पर जांच एवं पूर्ण इलाज के महत्व पर प्रकाश डाला।
चीफ फार्मासिस्ट अनुज त्यागीने दवा वितरण व्यवस्था में विशेष सहयोग किया।शालोम ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी नेतृत्व में हमारा ट्रस्ट जनपद हापुड़ में टीबी मरीजों को पोषण, दवा एवं भावनात्मक सहयोग निरंतर प्रदान कर रहा है।”
इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार, क्षमा सिंह, भारती, वंदना, शालू एवं स्तुति सिंह सहित ट्रस्ट के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























