
रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, सवारी गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में ततारपुर बाईपास पर एक स्याना वाली रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो से उतर रही सवारी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि सवारी के पैर में फैक्चर हो गया। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिन्होंने घायल सवारी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मौके का फायदा उठाकर रोडवेज बस का चालक फरार हो गया।
मामला गुरुवार का बताया जा रहा है जब एक ऑटो जैसे ही ततारपुर बाईपास के पास पहुंचा तो उसमें बैठी सवारी नितेश पुत्र राकेश निवासी गढ़ फाटक ने ऑटो को साइड रुकवाया। उसके बाद वह ऑटो से उतरने लगा। तभी पीछे से आई रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में नीतीश घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























