
सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर को सम्मान दिलाने के लिए गोष्ठी का आयोजन
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव लाखन के देवी मंदिर में सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर फाउंडेशन के सौजन्य से एक विशेष विचार गोष्ठी एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के संस्थापक सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर को इतिहास में उनका वास्तविक स्थान और सम्मान दिलाने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को एक मंच पर लाना रहा। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सम्मानित लोगों ने भाग लिया और अपने विचार रखे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजपाल सिंह द्वारा की गई जबकि इसका संचालन ओमकार सिंह तोमर ने किया।
ओमकार सिंह तोमर ने बताया कि सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर जो दिल्ली संस्थापक हैं, उन्हें उज्ज्वला दिलाना प्रत्येक क्षेत्रवासी दायित्व है। इस कार्यक्रम में रवींद्र सिंह तोमर, कनकपुर द्वारा सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर को सम्मान दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करने की वचनबद्धता जाहिर की गई।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















