
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में नए हाईवे पर स्थित राजा जी ढाबे के पास बुधवार की देर रात करीब 12:00 बजे के आसपास सड़क पार कर रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घायल व्यक्ति को पुलिस ने सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय वकील शाह पुत्र शौकीन शाह निवासी ग्राम ढ़ेरपुर कला थाना दातागंज जनपद बदायूं के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक वकील टूरिस्ट बस पर कंडक्टर था। बस राजाजी होटल पर आकर रुकी थी। वह सड़क पार कर कुछ सामान लेने के लिए दूसरी तरफ जा रहा था कि तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























