
माइक्रो फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक पर 4.72 लाख रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक पर 4.72 लाख हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड फाइनेंस कंपनी के डिवीजनल मैनेजर आशीष यादव ने बताया कि उसकी कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत संस्था है और स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में माइक्रोफाइनेंस ऋण उपलब्ध कराती है। कंपनी की हापुड़ शाखा मेरठ रोड पर स्थित सर्वोदय कॉलोनी में संचालित है। कंपनी के शाखा प्रबंधक पर ग्राहकों से वसूली गई किस्तों की रकम कंपनी के खाते में जमा न कराकर हड़पने का आरोप है। 4.72 लाख रुपए हड़पने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
“द रेमंड शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं टाई, कफ़्लिंग, बेल्ट आदि का कलेक्शन: 9149331926 || #Accessories*






















