
बाइक धोने के लिए गंगा जी में ले गया युवक, श्रद्धालुओं में नाराजगी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): मां गंगा से श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। गंगा को अविरल बनाने के लिए सरकार भी प्रयासरत है लेकिन गंगा में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के बीच एक युवक अपनी बाइक को धोने के लिए ले गया जिससे श्रद्धालुओं ने नाराजगी जाहिर की। गंगा में बाइक को ले जाते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।
आपको बता दें हापुड़ में गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुई। वायरल वीडियो जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट की है जहां एक युवक अपनी बाइक को साफ करने और धोने के लिए गंगा में ले गया। आसपास खड़े लोगों ने युवक की हरकत पर नाराजगीज़ाहिर की। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसपर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है की आस्था का केंद्र मां गंगा में इस तरह बाइक ले जाना गलत है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























