
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
धौलाना: गंग नहर में नहाने आया युवक बहा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में ऊपरी गंगा नहर में नहाने गए युवक के डूबने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।
गौतम बुद्धनगर के थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव साकीपुर निवासी 24 वर्षीय मनी पुत्र राजेंद्र अपने दोस्तों मोनू और राजू के साथ ग्राम पीपलेड़ा स्थित अपने दोस्तों की ननिहाल आया हुआ था। मंगलवार की शाम 5:00 बजे तीनों दोस्त गंगा नहर पर नहाने पहुंचे। मनी ने दोस्तों के साथ नहर पार करने की कोशिश की और वापस लौटते समय उसकी सांस फूल गई। देखते-देखते वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई जिसने युवक की काफी तलाश की।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























