
👁 19 views Views
जनपद हापुड़ में 40 एएनएम होंगी स्थायी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वास्थ्य विभाग 40 एएनएम को स्थाई करेगा। इस फैसले से एएनएम में खुशी की लहर है। शासन से आदेश आने के बाद इनका अनुभव प्रमाण पत्र तैयार किया जा रहा है।
सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने में एएनएम का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिले में करीब 85 एएनएम अस्थाई है जो सेवाएं दे रही हैं। अब इनमें करीब 40 एएनएम को स्थाई करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सीएमओ और डीपीएम को शामिल करते हुए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी एएनएम का अनुभव प्रमाण पत्र तैयार करेगी। यह रिपोर्ट शासन में प्रेषित होगी जिसके आधार पर एएनएम को स्थाई किया जाएगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























