
हापुड़: स्वर्गाश्रम रोड पर रेलवे लाइन के नीचे पाइप डालकर होगी पानी की निकासी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर जल भराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीना ने रेलवे से पत्राचार किया था जिसके पश्चात रेलवे के अधिकारियों ने लाइन के नीचे पाइप डालकर पानी निकालने की अनुमति दी है जिससे सैकड़ो परिवारों को राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि प्रभा विहार, न्यू कॉलोनी, ग्रीन वैली, दुर्गा कॉलोनी, स्वर्ण एनक्लेव, फौजी कॉलोनी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में जल भराव की समस्या बनी रहती है। मुख्य मार्ग पर बिना बरसात के भी जल भराव की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण सैकड़ो लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। ऐसे में अब जिलाधिकारी ने रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर रेलवे लाइन के नीचे से पाइप डालकर जल निकासी की अनुमति मांगी जिसके बाद उन्हें अनुमति मिल गई है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























