
👁 32 views Views
चोरी की बाइक के साथ दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया।बदमाश के कब्जे से हापुड थाना क्षेत्र से चोरी गई मोटर साइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो जनपद मेरठ के थाना किठौर का हिस्ट्रीशीटर सचिन अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद हापुड़ व मेरठ में चोरी आदि अपराधों से सम्बन्धित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस ने आरोपी सचिन को जेल भेज दिया है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























