हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में शनिवार को बाइक और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर से यह सड़क हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला नेशनल हाइवे 9 का है जहां शनिवार को एक बाइक और एक ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ब्रजघाट पुल के पास हुई इस टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बृजघाट चौकी प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा कि एक बाइक पर सवार तीन लोगों में एक महिला तथा दो पुरुष थे जिनकी मौत हो गई। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुट गई है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320






























