
उद्यमी के आवास पर पड़ी डकैती का पर्दाफाश, कप्तान सम्मानित
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के उद्योगपति व प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर 1 जून को बदमाशों द्वारा डाली गई करोड़ों की डकैती का हापुड़ देहात पुलिस द्वारा पर्दाफाश करने तथा 24 लाख रुपए नगद व सोने के जेवरात बरामद करके पांच बदमाशों की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने खुशी जाहिर की है। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल व उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल ने जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक पर ज्ञानेंन्जय सिंह को माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबंद्ध है। प्रदेश सरकार की अपराधों के प्रति जीरो टोलरेंस नीति के तहत ही हापुड़ पुलिस अपराधियों तक पहुंच सकी है और शत प्रतिशत माल बरामद हुआ है। सूबे में गुंडो की जगह या तो जेल में है या फिर यमराज के पास।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264






















