
गढ़मुक्तेश्वर: वन विभाग और नगर पालिका ने संयुक्त कार्यवाही कर हटाए अवैध कब्जे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट स्थित श्मशान घाट से सोमवार को वन विभाग और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से सरकारी भूमि पर बने अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि श्मशान घाट के आसपास वन विभाग व नगर पालिका की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से दुकाने व अन्य निर्माण कर अतिक्रमण किया हुआ है वही नागरिकों द्वारा बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। सोमवार को नगर पालिका व वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की। अतिक्रमण के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताते हुए समय देने की मांग की। जिससे अधिकारियों और दुकानदारों के बीच नोकझोक भी हुई। पुलिस के रहते स्थिति को नियंत्रित कर माहौल शांत कराया गया। वही प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर चेतावनी दी जा चुकी है लेकिन उन्होंने चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान जारी रहेगा।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























