
मकान में आग लगने से भारी नुकसान
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी की गली नंबर 9 के एक मकान के किचन में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग से कमरे में रखा बैड व सामान जलकर राख हो गया। कमरे में दो तीन गैस सिलेंडर भी रखे थे। गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए और किचन के बाहर आंगन में लगा प्लास्टिक का सेट भी जलकर राख हो गया।
आग की चपेट में आया मकान का मालिक आर डी कोहली है जिसमें एक व्यक्ति किराए पर रहता है। वह मंगलवार को कहीं गया था और मकान बंद था। आग क्यों और कैसे लगी इसके कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। सूचना पर हापुड़ से दमकल गाड़ी पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























