
पिलखुवाः ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड स्थित सद्दीकपुरा के पास मंगलवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
बताय गया है कि मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड स्थित सद्दीकपुरा के पास का है जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई की जांच कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























