
बाइक चोर गैंग की सक्रियता से लोगों में रोष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बाइक चोरों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो पलक झपकते ही बाइक ले उड़ता है। अब गांव सरावा से घर के बाहर खड़ी बाइक के जाने की खबर मिली है।
वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सरावा निवासी मंजेश्वर कुमार ने बताया कि 20 मई की रात करीब 11 बजे उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब डेढ़ बजे उसकी आंख खुली तो बाइक वहां नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























