
बाबूगढ़: अवैध कब्जे का विरोध करने पर किसान पर हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता निवासी किसान कृष्ण वीर पर कुछ लोगों ने फावड़े से हमला कर दिया और उसकी हत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि खेत पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर किसान पर फावड़े से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। पीड़ित किसान कृष्ण वीर ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका भूमि विवाद चल रहा है। रविवार को वह भाई रजनीश के साथ खेतों पर काम कर रहे थे। तभी पांच व्यक्ति आए और उनके साथ मारपीट करने लगे जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























