
डीएम ने गोद भराई की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद की जिलाधिकारी कविता मीना ने शनिवार को धौलाना तहसील मुख्यालय पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा 6 माह के बच्चों की माताओं को अन्न, फल आदि प्रदान किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भावस्था से लेकर बाल्यावस्था तक उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर टीकाकरण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने महिलाओं एवं परिजनों से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ लेने तथा बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोदभराई की गई। बच्चों को अन्नप्राशन कराकर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सीडीपीओ बबीता सिंह ने बताया कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार तथा कुपोषण उन्मूलन के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























