
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार के पास स्थित मेरठ गेट पुलिस चौकी के सामने जूस का ठेला लगाने वाले व्यक्ति द्वारा “श्री राधा लाडो” नाम पर सफेद पेंट कर दिया गया। लोगों के गुस्से को देखते हुए उसने फिर से “श्री राधा लाडो” का नाम पेंट कराया। इस घटना से हिंदू संगठनों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने रविवार को हापुड़ कोतवाली पहुंचकर धरना देकर प्रदर्शन किया। मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता व युवा नेता ऋतिक त्यागी ने बताया कि एक संगठन द्वारा “श्री राधा लाडो” नाम दुकानों पर दुकानदारों की सहमति से अंकित किया जा रहा है। श्री राधा रानी से हिंदू धर्म से जुड़े लोगों की आस्था जुड़ी है। ऐसे में मेरठ गेट पुलिस चौकी के सामने दुकानदार की दुकान पर यह नाम पेंट किया गया लेकिन बराबर में जूस का ठेला लगाने वाले व्यक्ति द्वारा नाम पर सफेद पेंट कर दिया गया। जब हिंदू संगठनों ने हंगामा किया तो जूस वाले ने लोगों के गुस्से को देखते हुए फिर से “श्री राधा लाडो” पेंट कर दिया जिससे हिंदू संगठनों में बेहद नाराजगी है। रविवार को हिंदू नेता एकत्र हुए जिन्होंने हापुड़ कोतवाली पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की और जमकर प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि मामले में पुलिस उचित कदम उठाए और कार्रवाई करें।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























