
👁 214 views Views
हापुड़ डीएम की गोपनीय तरीके से वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल जब्त, जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्ट सभागार में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी की गोपनीय तरीके से वीडियो बना रहे गांव सलाई निवासी युवक का मोबाइल फोन प्रशासन ने जब्त कर लिया। अधिकारियों की नजर युवक के मोबाइल पर पड़ी तो उसका फोन जब्त किया और उससे पूछताछ की गई। मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग होने की पुष्टि हुई है।
दरअसल जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने जनसुनवाई की वीडियो बना ली। जिलाधिकारी की वीडियो बनाते समय अधिकारियों ने उसे देख लिया। इसके बाद मोबाइल फोन को तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा गया। मामले में जांच जारी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























