
अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित एक अस्पताल में महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया जो थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमराला की रहने वाली 44 वर्षीय अनीता देवी को कूल्हे का ऑपरेशन कराने के हेतु पिलखुवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद मृतका के भाई सुनील पुत्र खजान सिंह, मृतका का पुत्र संदीप कुमार पुत्र राजकुमार ने परिजनों को सूचना दी और अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए जिन्होंने अस्पताल के परिसर में हंगामा भी किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो जांच कर रही है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225























