
रियल स्टेट कारोबारी के आवास पर करोड़ों की लूट करने वाला कहां छिपा है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रमुख रियल स्टेट कारोबारी तथा समाजसेवी नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर सोमवार की रात को हुई करोड़ों रुपए की लूट की वारदात को खोलना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। पुलिस को लुटेरों को पकड़ना तथा नगदी व जेवर बरामद करना तो चुनौती है ही परंतु इससे भी बड़ी चुनौती उसे इनफोरमर तक पहुंचना है जिसने लूट के लिए लुटेरों को न्योता दिया और घर का भेद लुटेरों तक पहुंचाया।
बता दे कि सोमवार की मध्य रात्रि को तमंचेधारी बदमाशों ने रियल स्टेट कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल, पत्नी सुशीला, पौत्र सिद्धांत तथा चौकीदार श्याम सुंदर को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर सवा किलो सोने के जेवर तथा लाखों रुपए की नगदी दो बैग में भरकर ले गए। सोमवार की मध्य रात्रि को जब पौत्र घर आया तो गेट खुलते ही बदमाश भी आ धमके।
मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंज्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस की सात टीमें बदमाशों की खोज में लगी है और जनपद हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद तथा बुलंदशहर तक करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। बताते हैं कि इस सिलसिले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
सूत्र बताते हैं की रियल स्टेट कारोबारी के पौत्र सिद्धांत से पुलिस ने पूछताछ कर उसकी मित्र मंडली की जानकारी ली है जिनकी पुलिस कुंडली खंगाल रही है और उनसे भी पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने हापुड़ के कई रईसजादों के साहबजादों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है जिनकी शहर में चर्चा जोर पकड़ रही है।
रियल स्टेट कारोबारी के आवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं विनीत शारदा अग्रवाल, नंद गोपाल नंदी, कप्तान विकास गुप्ता तथा हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती और व्यापारी आदि का तांता लगा है और सभी की एक ही मांग है कि लुटेरों को जल्दी गिरफ्तार का जेवर व नकदी बरामद की जाए।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























