
👁 60 views Views
13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित एक गांव निवासी कक्षा 9 की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव की महिला ने बताया कि 13 साल की बेटी गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे पड़ोस के गांव में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने जा रही थी। तभी जोगिंदर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























