
10वीं व 12वीं के छात्र 27 जून तक कर सकेंगे इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट के लिए आवेदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2026 के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया छह जून से शुरू हो रही है। छात्र 27 जून तक इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 जून से 27 जून के बीच आवेदन किया जा सकेगा। दसवीं की परीक्षा शुल्क 256.50 रुपए और 12वीं के लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपए निर्धारित की गई है। बता दें कि परीक्षा के ऑनलाइन भरे आवेदन की प्रति को डाउनलोड कर 27 जून के बाद तीन दिन के अंदर परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को रजिस्टर डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























