
हाईवे व टोल पर खड़े वाहनों से स्टेफनी चोरी करने वाले तीन दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा चोरों व वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने हाईवे व टोल के आसपास खड़े ट्रैकों से स्टेफनी चोरी करने की घटना करने वाले तीन बदमाशों को चितौली अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया है जिनकी निशान देही से चोरी की तीन स्टेफनी, अवैध असला व चाकू व घटना में प्रयुक्त कैंटर बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि यह शातिर चोर हाईवे व टोल पर खड़े वाहनों से स्टेफनी निकाल लेते थे। शातिर आरोपी शाहिद पुत्र शरीफ निवासी रसीद नगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, बिलाल पुत्र युसूफ निवासी श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, गुलफाम पुत्र फारूक निवासी ग्राम गक्खड़पुर थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन स्टेफनी, एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर, दो अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त आयशर कैंटर, चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों पर भिन्न-भिन्न जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























