
किसान व व्यापारियों की संयुक्त मीटिंग में उठी समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गुड़ मंडी में गुरुवार को किसान और व्यापारियों की संयुक्त मीटिंग आयोजित हुई। बैठक मंडी सचिव नीलिमा गौतम से हुई जिसमें भारतीय किसान यूनियन के ऐनसीआर अध्यक्ष (युवा) एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में किसानों की प्रमुख मांग पूरी हुई जिसमें कांटों की समयबद्ध जांच और किसान हेल्पडेस्क के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण आदि समस्या रखी। हापुड़ गुड़ गल्ला एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार गोयल ने मंडी में चल रही समस्या जैसे सड़को की मरम्मत, दुकानों की खराब स्थिति एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया जिसमें सुनील जैन, वीरेंद्र गर्ग, मोहित गर्ग , विजय कुमार, राजेंद्र, मनोज आदि व्यापारी व किसान शामिल हुए।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























