
युवाओं ने ट्रैक्टर-ट्राली को बनाया चलता-फिरता स्विमिंग पूल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ में गर्मी का ज़बरदस्त कहर है। प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। भीषण गर्मी से बचने के लिए युवा नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। ट्रॉली को स्विमिंग पुल बनाकर युवाओं ने स्नान किया और गर्मी से राहत पाई। ट्रॉली में पानी भरकर युवा पिलखुवा में दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर स्नान करते दिखे। ट्रॉली में पानी भरकर मौज-मस्ती करते दिखे युवाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए कुछ युवाओं ने ट्रैक्टर ट्राली को स्विमिंग पूल बना लिया और इस चलते फिरते स्विमिंग पूल में स्नान कर खूब मौज मस्ती की और गर्मी से राहत महसूस की।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























