
गढ़: मजदूर की मौत के मामले में आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक पर मुकद्दमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में आइसक्रीम फैक्टरी में करंट लगने से हुई मौत के मामले में मृतक कुणाल की मां हरेंद्री ने फैक्टरी संचालक सोनू के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है और मुआवजे की मांग की है।
आपकों बता दें की जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्थित वंशिका आइसक्रीम फैक्ट्री में एक मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन गढ़ तहसील पहुंचे और जमकर हंगामा किया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
गढ़ में स्थित आसरा आवास विकास कॉलोनी निवासी गोलू उर्फ कुणाल पुत्र बब्लू की बुधवार को आइसक्रीम फैक्ट्री में करंट लगने से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने गढ़ में जमकर हंगामा किया जिनका गोलू इकलौता सहारा था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























