
गुंडो को बख्शा नहीं जाएगा, गुंडो की जगह जेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा है कि गुंडो को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा। मेरठ रेंज में इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाएं गए अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और अकेले जनपद हापुड़ से 15 इनामी गुंडो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मेरठ रेंज में पुलिस निगरानी को और कड़ा किया जा रहा है।
डीआईने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक मेरठ परिक्षेत्र में पुलिस द्वारा कुल 194 इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस अभियान के तहत हापुड़, जनपद में 15 इनामी अपराधियों को पकड़ा गया है, जिनमें 50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश, 25 हजार रुपये के एक इनामी और 20 हजार रुपये के 12 इनामी बदमाश शामिल है। डीआईजी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























