
👁 12 views Views
हापुड़ में खुलेगा मक्का खरीद केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने मक्का का समर्थन मूल्य 175 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाकर 2400 रुपए प्रति कुंतल कर दिया। इससे किसान लाभान्वित होगा। सरकार ने मक्का उत्पादन वाले जनपदों में सरकारी क्रिया केंद्र खोलकर मक्का खरीद का निर्णय लिया है और खरीद लक्ष्य 25 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया। सूबे के अन्य जनपदों फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, बदायूं, कानपुर नगर व देहात, बुलंदशहर, रामपुर, संभल, औरैया, इटावा, मिर्जापुर, बलिया, गोंडा आदि जनपदों सहित हापुड़ में भी मक्का के सरकारी खरीद केंद्र खोले जाएंगे मक्का की खरीद 15 जून से 31 जुलाई तक होगी।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























