
विवाद में पति-पत्नी पर हमला, महिला घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में बिजली के तार तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी द्वारा दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि पति को भी चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ क्षेत्र के गांव सरूरपुर के रहने वाले खालिद ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बिजली के तार तोड़ने को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। देखते-देखते पड़ोसी ने गाली गलौज शुरू कर दिया और पति-पत्नी पर हमला कर दिया। इस दौरान हमीदा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























