
गढ़मुक्तेश्वर के भूतपूर्व विधायक ने सूर्या परिवार को दी एक लाख रुपए की मदद
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):जनपद हापुड के गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से भूतपूर्व विधायक व भूतपूर्व मंत्री मदन चौहान ने बुधवार को
गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में मृतक सूर्या के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवार चो एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी।
पूर्व विधायक ने शोक संतप्त परिवार को भरोसा दिलाया कि जब की किसी भी तरह की कोई भी मदद होगी मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा।सूर्या की हत्या की यह घटना घटिया मानसिकता का खौफनाक चेहरा है। यह हत्या अत्यंत दुखद, निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाली है।
जिस प्रकार सूर्या को बुलाकर उसकी हत्या की गई, यह घटना एक घटिया सोच को उजागर करती है।उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद, जिन्होंने आरोपी को उसके किए की सजा दी है। मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर अन्य दोषियों को भी जल्द से जल्द कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























