
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालियों पर लगे गंभीर आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में बीती देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर के रहने वाले अभिषेक की शादी दो साल पहले अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव की रहने वाली 21 वर्षीय अंजू पुत्री जगत सिंह के साथ हुई थी। महिला ने कुछ महीने पहले एक बेटे को जन्म दिया था। हालांकि जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई थी। मामला मंगलवार की शाम का है जब अचानक अंजू की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























