
हापुड़ का आटा मिल जहां खाली वारदाना लेने के लिए लगती है लाइन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आटा तैयार करने वाली छोटी बड़ी करीब 50 यूनिटें है उन्हें में से एक यूनिट ऐसी है जहां खाली वारदाना खरीदने वालों की लाइन लगी रहती है।
हापुड़ के मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे एक आया यूनिट स्थापित है इस फ्लोर मिल पर दलालों के मार्फत गेहूं बेची जाती है। यह गेहूं गंगा पार, बुलंदशहर, हापुड़ व मथुरा आदि इलाकों से ट्रैक्टर ट्रालियों द्वारा लाई जाती है। फ्लोर मिल पर रोजाना करीब 8 हजार कट्टे गेहूं (50 किलो प्रति कट्टा) पहुंचती है।
गेहूं की खाली बोरी खरीदने के लिए जनपद हापुड़, बुलंदशहर, संभल, खुर्जा आदि स्थानों से व्यापारियों का तांता लगा रहता है परंतु यह वारदाना भरोसे के व्यापारियों को ही बेचा जाता है। इस वक्त गेहूं की एक खाली बोरी ₹15 रुपए में बाजार में बिक रही है।
इस फ्लोर मिल पर इतनी बड़ी मात्रा में रोजाना गेहूं की खपत हो रही है परंतु सरकार को खपत के मुताबिक राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा है। यानी की मंडी समिति व जीएसटी चोरी को बढ़ावा मिल रहा है और काले धन के निवेश से सरकार को नुकसान पहुंच रहा है।
#आयकर
#मंडी समिति
#ईडी
#उत्तर प्रदेश सरकार
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























