
कांग्रेस नेताओं ने मयूरी चालकों की समस्याओं के समाधान व डग्गामार बसों के संचालन पर रोक की मांग की
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भूतपूर्व सभासद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश भाटी ने यातायात पुलिस से मयूरी चालको की समस्याओ के समाधान व बेखौफ दौड़ती डग्गामार बसों के संचालन पर रोक की मांग की।
कांग्रेस नेता सोमवार को मयूरी चालको की परेशानी सुनकर उनके बीच पहुंचे और उनकी समस्याओ को सुना।उन्होने मौके पर पहुंचकर मयूरी चालकों की समस्याओं को सुना।उन्होने बताया कि ट्रैफिक पुलिस उन्हे कही भी रोक देती है जिससे यात्रियो को भारी परेशानी होती है।इसके बाद उन्होने ट्रैफिक पुलिस के टीआई से वार्ता कर मयूरी चालकों एवं यात्रियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
इस अवसर पर नरेश भाटी ने कहा कि बेरोजगारी के इस दौर में अनेक परिवार मयूरी चलाकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। प्रशासन को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ गरीब एवं मेहनतकश लोगों के रोजगार का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि डग्गामार बसें नियमों का उल्लंघन कर रही हैं तो उनके विरुद्ध भी समान रूप से कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से मयूरी चालकों, ट्रैफिक विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की, ताकि जनता को बेहतर परिवहन सुविधा मिले और गरीब परिवारों का रोजगार सुरक्षित रह सके।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























