
गुलावठी-धौलाना रोड पर पलटा ऑटो, यात्री घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना कस्बे के गुलावठी धौलाना रोड पर पुराने सिनेमा हॉल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक सहित सवार यात्री घायल हो गए। ऑटो पलटने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं यात्रियों की चीख पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए दौड़े और घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर धौलाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायज लिया। उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि ऑटो पलटने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों की पुष्टि कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि घायलों में भटियाना निवासी सेकी सिंह और बुलंदशहर जिले के भमेड़ा निवासी हामीद प्रमुख है। हादसे में ऑटो चालक को भी चोटे आई हैं। प्रारंभिक जांच में हादसा ऑटो चालक की लापरवाही और अनियंत्रित होने का कारण प्रतीत बताया गया है पुलिस फिलहाल घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























