
👁 47 views Views
हापुड़ कलेक्ट्रेट पर आशाओं का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): आशा कर्मचारी संगठन जनपद हापुड़ की अगुवाई में सोमवार को सैकड़ो आशाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज तोमर, विमला शर्मा, राधा रुहेला, अर्चना शर्मा सहित अनेक आशाएं सोमवार को हापुड़ कलेक्टेट पहुंची और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी आशाएं मानदेय बीस हजार रुपए करने तथा परमानेंट करने की मांग की। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























