
हापुड़: हाईटेंशन लाइन के नीचे लगे स्ट्रीटपोल से डिवाइडर तक उतरा करंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर अधिकारियों की लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। मामले में जिलाधिकारी ने भी नगर पालिका के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल हापुड़ के व्यस्त इलाकों में से एक रेलवे रोड पर बड़ी संख्या में लोगों का आवामन होता है लेकिन ना समझो ने हाईटेंशन लाइन के नीचे स्ट्रीट लाइट लगा दी है जिसके चलते उसमें करंट उतर आया है। ऐसे में डिवाइड पर भी करंट पहुंच गया है। साथ ही बारिश में जल भराव होने की स्थिति में करंट के फैलने की संभावना बनी हुई है जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल लोगों को मामूली रूप से करंट महसूस हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित आर के प्लाजा के सामने सड़क पर बने डिवाइडर के बीच में पौधे लगे हुए हैं। वहीं आसपास ट्रांसफार्मर भी रखे हैं। इसी बीच में एक स्ट्रीट लाइट लगी है जिसके ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। लोगों की शिकायत है कि हाईटेंशन लाइन के कारण करंट उतरकर स्ट्रीट पोल के माध्यम से डिवाइडर तक पहुंच रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है और उनकी जान पर खतरा बना हुआ है। मामले में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। अधिकारियों में खल-बली मची है जो समस्या के समाधान में फटकार के बाद जुट गए हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























