
गढ़मुक्तेश्वर विधायक ने उठाई गढ़मुक्तेश्वर के विकास की बात
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर के भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंट कर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के विकास के अनेक मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से रखा।
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के विभिन्न विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विषयों एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनकल्याण के प्रति अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर के नागेन्द्र,तरूण चौहान व विनोद तोमर साथ थे।
माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके विचारों एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























