
पिलखुवाः ट्रेन से गिरा युवक झाड़ियों से सकुशल बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में रविवार की रात मसूरी एक्सप्रेस से गिरा युवक रेलवे ट्रैक किनारे झाडियों में गंभीर हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की मदद से यूपी 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्होंने घटों की खोजबीन के बाद घायल युवक को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार विकास लाल दिल्ली से मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन में हरिद्वार जा रहा था तभी अचानक पिलखुवा क्षेत्र में मसूरी एक्सप्रेस से यात्रा करते समय युवक विकास लाल पुत्र कृष्ण लाल निवासी ग्राम पचपड़वा, पोस्ट सोह थाना गढवा, जनपद गढ़वा झारखंड ट्रेन से नीचे गिर गया जिसकों गंभीर चोटें आई। जो तलाश को दौरान डवारसी फाटक से जिंदल फैक्टरी के पीछे रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। जिसके सिर में गंभीर चोटे आई है और दर्द से कराह रहा था। जिसके बाद यूपी-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर घंटों की खोजबीन के बाद घायल युवक को बरामद कर तत्काल नजदिकी अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस की तत्परता और सक्रियता से युवक को समय रहते उपचार मिल सका और उसकी जान बच गई।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























